केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की तैयारियों को लेकर की बैठक, मंत्री बन्ना गुप्ता भी रहे उपस्थित

0

रांची: चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस के मद्दे नजर भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। आज दोपहर 3 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों को लेकर बैठक की। झारखंड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर कोविड के नए वैरियंट BF7 से बचाव एवं तैयारियों की समीक्षा हुई, राज्य हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा प्रथम चक्र के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कोविड का व्यापक रूप से दुष्परिणाम पड़ेगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ान रोकने के लिए भी कहा था पर PM नहीं माने। दूसरे चक्र में जो भयावहता हुई, जितने लोग मारे गए वो सिर्फ केंद्र सरकार की नासमझी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here