झारखण्ड : आजसू से उमाकांत रजक और भाजपा विधायक केदार हाजरा ने आज जेएमएम में सैकड़ों समर्थकों के साथ जेएमएम का दामन थाम लिया।उमाकांत रजक चंदनक्यारी और केदार हाजरा जमुवा से जेएमएम प्रत्याशी होंगे। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा “झारखण्ड के दो जुझारू और कर्मठ नेताओं श्री केदार हाजरा जी और भाई उमाकांत रजक जी का अपने हजारों समर्थकों के साथ झामुमो परिवार में हार्दिक स्वागत है, जोहार है।जीतेगा झारखण्ड!”




