मुंबई: मुंबई: लोकप्रिय टीवी शो ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय का एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।बताया जा रहा है की उनकी कार 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।वहां के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने जब तक वैभवी को कार में देखा, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जय सुरेश गांधी को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया।वहीं दूसरी तरफ टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रितेश पांडे का दिल का दौरा पड़ने से 51 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद से ही इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।हमेशा अपने मुस्कुराते चेहरे से लोगों का दिल जीतने वाले रितेश पांडे ने अनुपमा शो से भी बड़ी लोकप्रियता हासिल की है।अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय के मामले में डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि दंपति बंजार तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे तभी उनके साथ यह हादसा हुआ. वैभवी के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।निर्माता जेडी मजेठिया ने दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि हादसा उत्तर भारत में हुआ है।”जीवन बहुत अप्रत्याशित है। एक बहुत अच्छी अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई वर्सेज साराभाई की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। वह नॉर्थ में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं। परिवार उन्हें कल सुबह लगभग 11 बजे अंतिम संस्कार के लिए मुंबई लाएगा। आरआईपी वैभवी (sic), “जेडी मजेठिया ने पोस्ट में लिखा। मालूम हो कि वैभवी ने दीपिका पादुकोण के साथ 2020 में आई ‘छपाक’ और ‘तिमिर’ (2023) में भी काम किया था।वैभवी की मौत की खबर अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत के 22 मई को अंधेरी, मुंबई में उनके अपार्टमेंट में मृत पाए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।



