रांची: झारखंड हाई कोर्ट ने जिला जज रैंक के 12 न्यायिक अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया है. साथ ही, 28 जूनियर डिवीजन न्यायिक अधिकारियों को सीनियर डिवीजन रैंक पर पदोन्नत किया गया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.ट्रांसफर-पोस्टिंग की अधिसूचना जारी होने के बाद सभी को तुरंत नई पोस्टिंग वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
जिला जज रैंक के किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला –
-नमिता चंद्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, जमशेदपुर
-श्वेता ढींगरा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डालटनगंज
-पारस कुमार सिन्हा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, धनबाद
-कुमार साकेत, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, धनबाद
-शिवनाथ त्रिपाठी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गढ़वा
-भूपेश कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गुमला
-आयशा खान, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, डालटनगंज
-नीति कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, राजमहल (साहेबगंज)
-प्राची मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, खूंटी
-पवन कुमार, अपर न्यायिक आयुक्त, रांची
-राजेश कुमार बग्गा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, गिरिडीह
-नरंजन सिंह, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सिमडेगा



