रांची में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखंड पुलिस के 2 IPS और 1 DSP दो दिवसीय दौरे पर कोलकात्ता जाएंगे ,वहाँ ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेंगे। वहां जाकर सीनियर अफसरों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने से संबंधित जानकारी लेंगे.कोलकाता जाने वाले अधिकारियों में आईपीएस अखिलेश कुमार झा, सुनील भास्कर और डीएसपी जीतवाहन उरांव का नाम शामिल है. ये कोलकाता जाकर देखेंगे की किस तरह से ट्रैफिक व्यवस्था को संचालित किया जा रहा है।



