रांची: आज, 28 फरवरी को हेमंत सरकार राज्य के सरकारी शिक्षकों को डिजिटल सौगात देने जा रही है।रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में सरकारी शिक्षकों को टैब का वितरण किया जाएगा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 28,945 टैबलेट्स का वितरण करेंगे।शिक्षकों को डिजिटल युग से जोड़ने की सरकार की यह पहल ऐतिहासिक है। इससे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्मार्ट लर्निंग को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन जोड़ने के लिए इस दिशा में काम किया जा रहा है। टैब वितरित किए जाने के बाद उपस्थिति से लेकर सभी रिपोर्टिंग कार्य डिजिटल माध्यम से होंगे. यह सुविधा कक्षा एक से पांच तक के सिर्फ उन्हीं स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगी. जहां 30 से ज्यादा विद्यार्थी पढ़ रहे हैं. इसके तहत 28945 स्कूलों का चयन किया गया है.




