Ranchi: पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन के धनबाद रेल मंडल ने 13 सितंबर से प्रतिदिन चलने वाली रांची- न्यू गिरिडीह स्टेशन ट्रेन (18617/18618) की समय सारिणी की घोषणा कर दी है।धनबाद रेल मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस ट्रेन का उद्घाटन 12 सितंबर को होगा, लेकिन यह अगले दिन यानी 13 सितंबर से नियमित फेरा लगाएगी. ट्रेन सुबह 06.05 बजे रांची स्टेशन से खुलेगी और न्यू गिरिडीह स्टेशन अपराह्न एक बजे पहुंचेगी।केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी 12 सितंबर को न्यू गिरिडीह स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। ट्रेन रांची और न्यू गिरिडीह स्टेशन के बीच आठ स्टेशनों पर रुकेगी।दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने 12 सितंबर, मंगलवार से विस्टाडोम कोचों के साथ 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया है।इस ट्रेन का नियमित परिचालन 13 सितंबर, बुधवार से रांची और न्यू गिरिडीह दोनों जगहों से शुरू होगा।उद्घाटन के दिन यानी 12 सितंबर को यह 03309 न्यू गिरिडीह-रांची स्पेशल एक्सप्रेस के रूप में बरकाकाना-मेसरा-टाटीसिलवाई के बजाय बरकाकाना-मुरी-तातीसिलवाई के रास्ते परिवर्तित मार्ग पर खुले पथ समय पर चलेगी।ट्रेन प्रतिदिन एक विस्टाडोम, दो एसी चेयर कार, तीन जनरल चेयर कार और छह सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच के साथ चलेगी।मालूम हो कि विस्टाडोम कोच पारदर्शी छत और मनोरम खिड़कियों से सुसज्जित होते हैं जो यात्रियों को यात्रा के दौरान प्रकृति और प्राकृतिक सुंदरता का करीबी अनुभव कराते हैं।
ट्रेन संख्या 18617 रांची – न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 13 सितंबर से प्रतिदिन रांची से प्रस्थान करेगी:
रांची प्रस्थान 06:05 बजे, टाटीसिलवे आगमन 06:23 बजे प्रस्थान 06:25 बजे, मेसरा आगमन 06:42 बजे प्रस्थान 06:44 बजे, बरकाकाना आगमन 08:05 बजे प्रस्थान 08:10 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 09:08 बजे प्रस्थान 09:13 बजे, कोडरमा आगमन 10:30 बजे प्रस्थान 11:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 11:20 बजे प्रस्थान 11:22 बजे, धनवार आगमन 11:40 बजे प्रस्थान 11:42 बजे, जमुआ आगमन 12:03 बजे प्रस्थान 12:05 बजे एवं न्यू गिरिडीह आगमन 13:00 बजे होगा ।
ट्रेन संख्या 18618 न्यू गिरिडीह – रांची एक्सप्रेस ट्रेन दिनांक 13 सितंबर से प्रतिदिन न्यू गिरिडीह से प्रस्थान करेगी:
न्यू गिरिडीह प्रस्थान 14:00 बजे, जमुआ आगमन 14:30 बजे प्रस्थान 14:32 बजे, धनवार आगमन 14:58 बजे प्रस्थान 15:00 बजे, महेशपुर हाल्ट आगमन 15:28 बजे प्रस्थान 15;30 बजे, कोडरमा आगमन 16:30 बजे प्रस्थान 17:00 बजे, हजारीबाग टाउन आगमन 17:55 बजे प्रस्थान 18:00 बजे, बरकाकाना आगमन 19:00 बजे प्रस्थान 19:05 बजे, मेसरा आगमन 20:35 बजे प्रस्थान 20:37 बजे, टाटीसिलवे आगमन 21:05 बजे प्रस्थान 21:07 बजे एवं रांची आगमन 21:30 बजे होगा |

+ There are no comments
Add yours