आज झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो पंचतत्व में विलीन हो गये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनकी अंत्येष्टि में पहुंचे. मुख्यमंत्री दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अलारगो बोकारो पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो,श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी पहुंचे।जगरनाथ महतो की शव यात्रा उनके पैतृक गांव भंडारदह से निकली। सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। जगरनाथ महतो अमर रहे के नारे लगाए गए। दिवंगत जगरनाथ महतो के गांव पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी पत्नी से मुलाकात की और उन्हे सांत्वना दिया। झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने दामोदर नदी तट पर आकृति उकेर कर श्रद्धांजलि दी। टाइगर के नाम से मशहूर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने दूर दूर से पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर के साथ निकले वाहनों के कारवां को भी जगह-जगह रोक लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने दामोदर नदी तट पर आकृति उकेर श्रद्धांजलि दी।शुक्रवार सुबह 7.30 बजे चेन्नई से उनका पार्थिव शरीर रांची लाया गया. एयरपोर्ट पर टाइगर की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों समर्थक और पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे थे.




