रांची : झारखंड में हुए सीजीएल परीक्षा पेपर लीक का मामला आज सदन के अंदर से लेकर बाहर तक गूंजा.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन,4981 करोड़ 03 लाख रुपये का अनुपूरक बजट पारित हुआ.झारखंड विधानसभा में 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पास हुआ और इसी के साथ विधानसभा की कार्यवाही 27 फरवरी के 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। झारखंड बजट पर सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “ये बजट झारखंड के हित के लिए है और बहुत ही अच्छा रहेगा।”
वहीँ दूसरी तरफ आज सिंहभूम से कांग्रेस सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा कांग्रेस पार्टी छोड़कर राज्य भाजपा प्रमुख बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुईं।भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरने के बाद राजनीति से दूर चल रहे उनके पति भी पहले भाजपा में थे। लोकसभा चुनावों से ठीक पहले झारखंड में कांग्रेस की एकमात्र सांसद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हुईं हैं।सूत्रों की माने तो सिंहभूम सांसद कथित तौर पर राज्य में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए गठबंधन से नाखुश थीं.
चाईबासा की सांसद गीता कोड़ा द्वारा आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर सीएम चंपई सोरेन ने कहा, “कोल्हान और भी अच्छा हो गया है और मजबूत हो जाएगा। कोल्हान में कोई समस्या नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने (बीजेपी) वहां एक भी सीट नहीं जीतने दिया न। कोल्हान में दो लोकसभा सीटें हैं और भाजपा वहां अपना खाता नहीं खोल पाएगी…” मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपना रिऐक्शन देते हुए कहा, “कांग्रेस को कोई झटका नहीं लगा है। वह किस आधार पर गई हैं वो तो सभी जानते हैं क्यों गई हैं ये सभी जानते हैं। बीजेपी किस तरीके से वाशिंग मशीन है, सभी को स्वच्छ कर रही है..यहां पर जो रहेंगे वो भ्रष्ट हैं और वहां पर जो जाएंगे वह स्वच्छ हो जाएंगे।”



