सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रिया के वकील ने जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। हालांकि अदालत ने रिया की जमानत याचिका खारिज कर दी। वहीं, अब रिया की गिरफ्तारी के बाद अब बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के रिएक्शन सामने आ रहे है। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने ट्वीट कर लिखा है, ‘रिया ड्रग्स नहीं लेती। वह सिर्फ सुशांत के लिए ड्रग्स का इंतजाम करती थी और इसके लिए पैसे देती थी। तो इस स्थिति में अगर सुशांत भी जीवित होते तो वह भी जेल में होते। अरे नहीं। उसने (रिया) जरूर सुशांत को जबरदस्ती ड्रग्स दी होगी। सुशांत को मारिजुआन के लिए मजबूर किया गया होगा। यही वास्तिवकता है। हम ने कर दिखाया।’फिल्म निर्देशक हंसल मेहता ने रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पर ट्वीट में लिखा है, ‘न तो आत्महत्या के लिए उकसाने, न ही मनी लॉन्डरिंग, न ही हत्या? अब जाकर मुझे पता चला कि भारत में अभी तक गांजा लीगल नहीं हुआ है।’ranjana pandey



