Ranchi: बहुप्रतीक्षित चांडिल गोलचक्कर से जामडीह (चांडिल बाईपास) के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 6 करोड़ 22 लाख रूपए की लागत से 11.6 किमी बाईपास का निर्माण होगा। National Highways Authority of India or NHAI के द्वारा इसका टेंडर जारी कर दिया गया है। रांची सांसद संजय सेठ ने केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।



