मुंबई: ”रूपया डॉलर उपर-नीचे हो रहा कुछ समझ नहीं आ रहा सिर्फ बैठा-बैठा शांति-शांति कर रहा हूँ” ऐक्टर राजपाल यादव द्वारा एक शो के दौरान ये बयान आया जिसके बाद जवाब में वहीं पर मौजूद सीनियर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी ने कहा- राजपाल भाई, डॉलर-रुपया जितना भी ऊपर नीचे हो, आपको उतने ही लौटाने पड़ेंगे जितने उधार हैं. यूजर्स ने राजपाल की तारीफ करते हुए सीनियर जर्नलिस्ट सौरभ द्विवेदी को जमकर ट्रोल किया है.अब राजपाल यादव को सलमान खान का भी सपोर्ट मिल गया है. राजपाल यादव के सपोर्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक्स पर लिखा है कि ”राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हों और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हों और एक वैल्यू लाते हों, काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेंगे। हकीकत ये है और ये याद रखना के कभी-कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो, डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क पड़ता है देना तो इंडिया ही है”. सलमान खान का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है.




