खेलगांव, रांची: रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा आज से रांची में तीन दिवसीय Defence Expo – East Tech Symposium 2025 के ऐतिहासिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है।झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीडीएस जनरल अनिल चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।मना जा रहा है कि रक्षा उद्योग से जुड़ा यह एक्सपो झारखंड के औद्योगिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। इस एक्सपो से शुरू हुई यात्रा झारखंड के उद्योग जगत को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। एमएसएमई सेक्टर से जुड़े उद्योग व अन्य क्षेत्रों से जुड़े छोटे-छोटे उद्योगों को भी कई नए अवसर प्रदान होंगे।डिफेंस क्षेत्र में उपयोग होने वाली जो भी चीजे बनती है, उसमें लगने वाले रॉ मटेरियल हमारे झारखण्ड में उपलब्ध है। यहां तक की परमाणु बनाना हो तो यूरेनियम भी हमारे राज्य में है।इस राज्य में पोटेंशियल है। उद्योग बहुत बेहतर तरीक़े से बढ़ते भी हैं। लेकिन नीतियां कभी-कभी ऐसी आती हैं जिसकी वजह से बहुत सारी चीज़े ख़त्म भी होने लगती हैं। ये नई पहल है, इसमें सरकार पूरी तरीके से सहयोग हेतु तैयार है।




