मल्टीप्लेक्स शेयरों पर चला RRR का जादू, PVR और INOX के शेयर 7% तक चढ़े !

0

मल्टीप्लेक्स कंपनियों के शेयरों में रौनक लौट आई है। शुक्रवार को पीवीआर (PVR) और आईनोक्स (Inox) के लेजर में उछाल दिखा। इससे इनके प्राइस 25 महीने के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को इन शेयरों में उछाल की वजह बिग बजट की फिल्म आरआरआर (RRR) मानी जा रही है। दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजमौली की यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है।

शुक्रवार को आईनोक्स का शेयर 479 पर पहुंच गया है। इससे पहले 26 फरवरी, 2020 को इस शेयर ने इस प्राइस को टच किया था। पीवीआर का शेयर 1,839 रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले 28 फरवरी 2020 को इस शेयर का प्राइस इस लेवल पर पहुंचा था।

भाव 4 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 1853.15 रुपये चल रहा था। आईनोक्स के शेयर का भाव 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 476.95 रुपये चल रहा था। आईनोक्स का शेयर पिछल छह सत्र में से पांच में चढ़ा है। इस दौरान इसमें करीब 17 फीसदी तेजी आई है। इस साल यह शेयर अब तक 34 फीसदी चढ़ चुका है।

बिग बजट फिल्मों का कमाल

7 मार्च के बाद से पीवीआर के शेयर में करीब 22 फीसदी उछाल आया है। इस साल अब तक यह 41 फीसदी चढ़ चुका है। इधर, पिछले कुछ समय से मल्टीप्लेक्स कंपनियों के शेयरों में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी दिखी है। इसकी वजह हाल में आई कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें झुंड, कश्मीर फाइल्स, बच्चन पांडेय और अब RRR शामिल हैं।

पाबंदियां हटने से मिल रहा फायदा

मार्च 2020 में कोरोना की महामारी शुरू होने के बाद सरकार ने कई तरह की पाबंदियां लगा दी थी। इसका सबसे ज्यादा असर जिन इंडस्ट्री पर पड़ा था। उनमें मल्टीपेल्क्स इंडस्ट्री भी शामिल थी। लेकिन, अब पाबंदियां हटने से फिर से लोग फिल्म देखने के लिए जाने लगे हैं।

300 करोड़ में बनी है RRR

RRR को बनाने पर कम से कम 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस पीरियड ड्रामा में राम चरण और जूनियनर एनटीआर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी हैं। एक्टिंग के अलग अंदाज से दर्शकों में खास पहचान बना चुके अजय देवगन ने भी इसमें काम किया है।

यह फिल्म तेलगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिन्दी में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर इसके अच्छे परफॉर्मेंस का अनुमान लगाया गया है। आगे कई बड़े बजट की फिल्में आने वाली हैं। अगर इन्हें कश्मीर फाइल्स जैसी सफलता मिलती है तो मल्टीप्लेक्स इंडस्ट्री की किस्मत पलट जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here