राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन की अध्यक्षता में आज राज भवन में सैनिक कल्याण बोर्ड की मैनेजिंग कमिटी की बैठक हुई।राज्यपाल महोदय ने पूर्व सैनिकों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विस्तृत डाटाबेस तैयार करने हेतु निदेशित किया।राज्यपाल महोदय ने उक्त अवसर पर सैनिक कल्याण बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त करते हुए पूर्व सैनिकों को भगवान तुल्य बताया तथा कहा कि उनके आश्रितों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो, यह सुनिश्चित करने का प्रयास हो।
बैठक ढाई साल के अंतराल के बाद आयोजित की गई थी। राज्यपाल ने देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हर छह महीने के बाद प्रबंध समिति की बैठक होनी चाहिए।उन्होंने पूर्व सैनिकों को ईश्वर के समान बताते हुए उनके आश्रितों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।बैठक के दौरान राज्य सरकार द्वारा सैनिक कल्याण बोर्ड को प्रतिवर्ष वार्षिक अनुदान राशि उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व सैनिकों को राज्य सरकार की नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण देने पर भी चर्चा हुई.निर्णय लिया गया कि महात्मा गांधी मार्ग स्थित सैनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए कंसल्टेंट की सेवाएं ली जाएंगी।



