MPL में दिवंगत मजदूर के परिवार को मंत्री चंपई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद मिला न्याय, पुत्र को नौकरी एवं परिवार को 15 लाख मुआवजा

0

धनबाद के निरसा स्थित MPL में दिवंगत विजय किस्कू के परिवार को अंततः न्याय मिला। कंपनी प्रबंधन ने उनके पुत्र राजू किस्कू को नौकरी एवं परिवार को 15 लाख रुपए मुआवजा दिया।पिछले दिनों, धनबाद में एमपीएल के एक मजदूर (विजय किस्कू) का बीमारी की वजह से निधन हो गया था। उनके निधन के बाद, परिजनों ने कंपनी गेट पर, उनके पार्थिव शरीर को रख कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।झामुमो की जिला टीम द्वारा इस संबंध में सूचना मिलने पर आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन निरसा पहुंचे।कुछ दिन पहले, झामुमो के साथियों ने मंत्री चंपई सोरेन की बात जब फोन द्वारा दिवंगत विजय किस्कू जी की धर्मपत्नी श्रीमती मंगली किस्कू से करवाई थी, तभी वे धनबाद के लिए निकल पड़े, और उन्होंने वादा किया था कि जब तक परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, मैं धनबाद में ही रहूंगा।शनिवार देर शाम मंत्री चम्पाई सोरेन की कंपनी प्रबंधन से बातचीत शुरू हुई, जिसके फलस्वरूप, रविवार को कंपनी ने उनके सुपुत्र को नौकरी एवं परिवार को 15 लाख रुपए मुआवजा दिया। इसके अलावा कंपनी उनके बच्चों की शिक्षा का भी इंतजाम करेगी।मंत्री चंपई सोरेन के हस्तक्षेप के बाद पर एमपीएल प्रबंधन की ओर से मृतक विजय किस्कू के पुत्र को नौकरी और 15 लाख रुपए का चेक परिवार को सौंपा गया. इसके बाद पांच दिनों से चल रहा लोगों का धरना समाप्त हुआ.मंत्री चंपई सोरेन ने कहा झारखंड के मजदूरों, किसानों, विस्थापितों एवं आम लोगों के अधिकारों के लिए हमने हमेशा आवाज उठाई है, और आगे भी, जब कभी भी उन्हें जरूरत पड़ेगी, हम उनके साथ खड़े रहेंगे। जय झारखंड !!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here