झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों को पक्का घर देने के उद्देश्य से शुरू हुई अबुआ आवास योजना अब आकार लेने लगी है। इस योजना के तहत 20 लाख आवास का निर्माण होना है। इस योजना में वर्ष 2023-24 के लिए दो लाख आवास की मंजूरी मिली थी वहीं ज़रूरतमंद लोगों को समय पर आवास मिल सके इसके लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4 लाख 50 हजार आवास निर्माण की मंजूरी मिलनी है ।2025-26 में 4 लाख 50 हजार, 2026-27 में 4 लाख 50 हजार एवं 2027-28 में 4 लाख 50 हजार आवास निर्माण की स्वीकृति मिलनी है ।रांची के कांके प्रखंड निवासी सुजीत उरांव अपने मिट्टी के टूटे फूटे घर को पक्का में बदलता देख रहा है। सुजीत की तरह ही कई लोगों का घर राज्य सरकार से मिली प्रथम किस्त से अबुआ आवास के रूप के आकार ले रहा है।घर के लिंटन स्तर तक का निर्माण कार्य के लिए लाभुकों को 50 हजार रुपये की दूसरी किस्त दी जा रही है। छत की ढलाई के लिए 1 लाख की तृतीय किस्त और चौथी किस्त 20 हजार दी जाएगी।




