रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा परिसर में राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय मन्नान मल्लिक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इससे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त करे हुए एक्स पर लिखा था,”झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री मन्नान मलिक जी के निधन का दुःखद समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।मन्नान मलिक जी ने लंबे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहकर झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है।मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।”
बता दें कि लंबे समय से बीमार झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक (Mannan Mallick) का 14 जुलाई 2026 को रांची के पल्स अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय तक धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे और 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में पशुपालन मंत्री की जिम्मेदारी निभाई थी。उनके निधन से झारखंड की राजनीतिक जगत में शोक की लहर है。




