20 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे पुंछ में सेना के एक वाहन में अचानक आग लग गई। बताया गया कि सेना के जवान ट्रक से सब्जी व अन्य जरूरी सामान लेने गए थे. शुरुआत में इसे हादसा माना गया था। लेकिन बाद में साफ हुआ कि यह आतंकी हमला था।झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले में 5 जवानों की शहादत पर शोक व्यक्त किया है.सीएम ने ट्वीट किया “जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद होने वाले 5 अमर वीर जवानों की शहादत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।परमात्मा वीर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन।”बता दें कि आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों में से चार पंजाब के और एक ओडिशा का था। इनमें लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकिशन सिंह, सिपाही सेवक सिंह और हवलदार मनदीप सिंह शामिल हैं। लांस नायक देबाशीष बसवाल ओडिशा के रहने वाले थे।



