40 लोगों को लेकर लौट रही थी बस का हुआ ऐसिडेंट, 15 घायलों में 5 की मृत्यु,दो भाई अपनी दुल्हन को लेकर बारात लेकर लौट रहे थे

0

UP:रेंढर क्षेत्र से एक बारात रामपुरा गई थी और वापस लौटते समय बस की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। बस में 40 लोग सवार थे। 15 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 5 लोगों की मृत्यु हो गई है। थाना माधौगढ़ क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घायलों को चिकित्सीय सहायता हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा 05 लोगों को मृत घोषित किया गया है। हादसा तब हुआ जब सगे भाई सुनील और प्रमोद अपनी बारात लेकर आ रहे थे।दोनों की दुल्हन भी रामपुरा की रहने वाली संध्या और उपासना सगी बहने हैं।उनकी बारात जैसे ही गोपालपुरा के पास पहुंची तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। एक्सीडेंट के बाद बस खाई में गिर गई।गंभीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलिज रेफर किया जा रहा है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.घटना रात करीब 2 बजे की है। बस के दोनों दरवाजे लॉक हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गैस कटर से छत को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here