Ranchi: विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ ने 22 नवंबर को झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस के अवसर पर विधान सभा परिसर, रांची में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की चल रही तैयारी का निरीक्षण किया।बता दें कि झारखंड विधानसभा 22 नवंबर को अपना 23वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है.इस साल का स्थापना दिवस बेहद खास होने वाला है.स्थापना दिवस कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा.सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड गायक जावेदन अली और गजल गायक कुमार सत्यम की प्रस्तुति होगी.कार्यक्रम की रूपरेखा लगभग तैयार हो चुकी है.सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच फिल्मी गानों के साथ-साथ कॉमेडी भी होगी।हास्य कलाकार रवीन्द्र सोनी भी प्रस्तुति देंगे।झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस का सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा.पूरा कार्यक्रम दो भागों में होगा. पहले भाग में उत्कृष्ट विधायकों को सम्मानित किया जायेगा.इसके बाद झारखंड के कुछ पुलिस कर्मियों और जवानों को पुरस्कृत किया जायेगा.



