सुखदेवनगर थाना अंतर्गत महुआ टोनी में दिनाक 02.08.2024 को समय करीब 11.00 बजे दिन में गिविल कोर्ट, राँची के अधिवक्ता गोपी कृष्णा का दो अज्ञान अपराधकर्मी के द्वारा चा*कू मारकर ह*त्या कर दी गयी थी। इसके बाद इस संबंध में सुखदेवनगर थाना काड मख्या- 403/24, दिनांक 02.08.2024, धारा 103(1)/3(5) बीएनएम) दर्ज किया गया था। इस कांड का उद्दभेदन एवं अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेन् वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, रॉची के द्वारा एक एम0आई0टी0 टीम का गठन किया गया जिनका पुलिस अधीक्षक नगर, रॉची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची के नेतृत्व में किया गया था। इसके बाद इग कांड के उद्दभेदन हेतु सभी विन्दुओं में गहराई से अनुसंधान करते हुए दो अपराधकर्मियों का पहचान किया गया जिसमें रोशन मुण्डा एवं मंदीप कालिंदी के रुप में पहचान किया गया। इसके बाद इन दोनों अपराधकर्मियो की गिरफ्तारी हेतु गठित एम०आई०टी० टीम को कल दिनांक 03.08.2024 की रात्री में अनगड़ा थाना अतंर्गत ग्राम महेशपुर बगान टोली में छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद एस०आईटी) टीम के द्वारा अनगड़ा थाना के साथ महेशपुर, बगान टोली पहुंचा और कन्दरु मुण्डा के घर का तलाशी लेने पर घर के अंदर से अचानक पुलिस को लक्षित कर फायरिंग की गयी। इस पर पुलिस द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ हेतु दो राउड फायरिंग किया गया जिसपर अंदर से आवाज आया की उनको चोट लगी है और अपना परिचय रोशन मुण्डा के रुप में बताया और जमीन पर हथियार रखकर आत्मसमर्पण किया। उस घर में उनके मददगार संदीप मुडा को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पूछताछ करने पर उनके द्वारा बतलाया गया कि दिनांक 02.08.2024 को अधिवक्ता गोपी कृष्णा की हत्या संदीप कालिंदी के साथ चाकू मारकर किया गया एवं उनका साथी मंदीप कालिंदी के द्वारा दहशत फैलाने के लिए घटनास्थल पर दो राउंड फायरिंग भी किया गया। इनके द्वारा आगे बतलाया गया कि अधिवक्ता गोपी कृष्णा इनका केस के काम में मदद करते थे। हत्या करने के बाद हमदोनो इधर उधर छिप रहे थे। कल दिनांक 03.08.2024 को अनगड़ा अपना पुराना पुश्तैनी घर महेशपुर बगान टोली पहुँचा था, जहाँ पुलिस बल के द्वारा अवैध आग्रेयास्त्र को जप्त करते हुए अभियुक्त रोशन मुण्डा, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता सीताराम मुण्डा, सा०- मधुकम महुआ टोली, रुगडीगढ़ा सरकारी फ्लैट नंबर 22, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थायी पता ग्राम महेशपुर थाना अनगडा जिला राँची एवं संदीप मुण्डा, उम्र करीब 26 वर्ष, पिता कन्दरु मुण्डा, सा०- महेशपुर बगानटोली, थाना अनगड़ा जिला राँची को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हत्या के दुसरा अभियुक्त संदीप कालिन्दी को सिल्ली से गिरफ्तार किया गया।




