मुख्यमंत्री सोरेन के प्रयास से संभव हुई 48 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वतन वापसी

0
48 laborers

झारखंड : अफ्रीका के ट्यूनीशिया में झारखंड के 48 मजदूर फंसें हुए थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से वतन वापसी की गुहार लगाई थी.पीड़ितों में हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर शामिल हैं। 3 महीने से कंपनी ने इन्हें पैसा भी नहीं दिया था जिससे इनके हालात बद्तर होते जा रहे थे! मुख्यमंत्री को जैसे ही इनकी स्थिति की सूचना मिली जिला प्रसाशन को निर्देश जारी कर दिया था।सूत्रों के अनुसार, 4 नवंबर को 31 श्रमिक, 5 नवंबर को 9 श्रमिक और 6 नवंबर को 8 श्रमिकों की स्वदेश वापसी तय की गई है।48 मजदूर कि वापसी पर पत्रकार प्रियंका मिश्रा एक्स पर लिखती हैं ”ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के सभी 48 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी हो गई है।मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी ने मेरे ट्वीट पर तुरंत संज्ञान लिया था और डीसी को आदेश दिया था।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here