बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बीच राज्य में विपक्षी दलों ने एक-दूसरे को घेरेबंदी और बयानबाजी तेज कर दी है. आरोप-प्रत्यारोप के दौर के बीच शुक्रवार को राजधानी पटना में बीजेपी कार्यकर्ता और पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. पटना में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों के विरुद्ध बीजेपी दफ्तर का घेराव किया. जिसके बाद BJP कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की पार्टी के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई. इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही.इसी विवाद को लेकर बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर बीजेपी को जमकर सुनाया है. ट्वीट कर लिखा है तमाम जनमानसों को सुचित किया जाता है कि @BJP4Bihar कार्यालय के पास से गुजरते वक़्त अपने साथ लाठी-डण्डा जरूर रखें अन्यथा कुटाऽ जाईएगा! “कुशासन” भी वहीं रहेगा लेकिन मूकदर्शक के रुप में।।ranjana pandey


