पटना: सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने लोक भवन में बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, “मैं प्रधानमंत्री का शुक्रगुज़ार हूं कि उन्होंने मुझे इस लायक समझा और बिहार जैसे राज्य का राज्यपाल बनाया… यहां पर पिछले 20 सालों में बहुत काम हुआ है और मैं बिहार के सभी जिलों का मुआयना करना चाहता हूं, लोगों से मिलना चाहता हूं। उसी काम के लिए मुझे भेजा गया है और वही काम हम करेंगे।”




