स्वाति मालीवाल: जिनके परिवार ने आतंकवादी को बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी…आतिशी सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा है

0
Atishi Marlena

दिल्ली: AAP विधायक दल की बैठक में दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के लिए आतिशी का नाम फाइनल हुआ है।अरविंद केजरीवाल शाम 5 बजे तक अपना इस्तीफा उपराज्यपाल को सौंप देंगे। वहीं आतिशी के सीएम बनने पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स हैंडल से कहा है कि दिल्ली के लिए आज बहुत दुखद दिन है। आज दिल्ली की मुख्यमंत्री एक ऐसी महिला को बनाया जा रहा है जिनके परिवार ने आतंकवादी अफ़ज़ल गुरु को फांसी से बचाने की लंबी लड़ाई लड़ी। उनके माता पिता ने आतंकी अफ़ज़ल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिकाऐं लिखी।उनके हिसाब से अफ़ज़ल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साज़िश के तहत फँसाया गया था। वैसे तो आतिशी मार्लेना सिर्फ़ ‘Dummy CM’ है, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भगवान दिल्ली की रक्षा करे!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here