विहिप के स्वामी दिव्यानंद बोले, लोक आस्था का गला घोंटना असहनीय

0

Swamiविश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा है कि छठ महापर्व हिंदू आस्था का सबसे बड़ा त्यौहार है। लोग बड़े ही धूमधाम से पूर्ण धार्मिक भावना के साथ इस पर्व को मनाते हैं। समाज के हर वर्ग की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें भागीदारी रहती है। राज्य सरकार ने पर्व घरों में मनाने का फरमान जारी है जो कि अव्यवहारिक है।इस प्रकार का गाइडलाइन जारी करना हिंदू सनातन संस्कृति पर सीधा प्रहार है। जागरूक नागरिक होने के नाते कोरोना से संबंधित सारी सावधानियों को मानना सभी का दायित्व है। लेकिन व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए जिससे आस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि चुनावी रैली पर कोई अंकुश नहीं, अपने फायदे के लिए भीड़-भाड़ लगाने से कोई गुरेज नहीं। किंतु हिंदू धर्म के सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा व छठ महापर्व के मौके पर अचानक सरकार को कोरोना का खतरा दिखने लगता है। स्वामी दिव्यानंद ने सरकार से छठ पर्व को लेकर जारी गाइड लाइन में संशोधन की मांग की है।ranjana