80 सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस के हजारों छात्रों को IIT कानपुर के छात्र कराएंगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

0
80 CM School of Excellence

रांचीः अगले महीने से झारखंड के 80 सीएम स्कूल आफ एक्सीलेंस (एसओई) के 21 हजार से अधिक छात्रों को आइआइटी कानपुर से मास्टर्स (एमएससी) कर रहे छात्र इंजीनियरिंग (जेईई) और मेडिकल (नीट) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे।पहले चरण में 31 जुलाई तक करीब 21 हजार छात्रों को निबंधन पूरा करने का लक्ष्य है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद (जेईपीसी) की ओर से इसके लिए छात्रों का निबंधन करना शुरू कर दिया है। अबतक पांच हजार से अधिक छात्रों का निबंधन हो चुका है। अगस्त माह से ऑनलाइन क्लासेज की शुरुआत हो जाएगी। ऑनलाइन क्लास के लिए आइआइटी कानपुर प्रूटर एआइ ऐप विकसित किया गया है। ऐप के इस्तेमाल के लिए प्रत्येक छात्र को एक यूनिक आइडी नंबर होगा। जिससे छात्रों की पढ़ाई की मोनिटरिंग की जाएगी। उसी आधार पर छात्रों को विकली टेस्ट, रेमेडियल क्लासेज कराए जाएंगे। ऐप के माध्यम से छात्रों को अध्ययन सामग्री, मोक टेस्ट और अन्य उपयोगी संसाधन उपलब्ध होंगे। पूरा प्रोजेक्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से निशुल्क कराया जा रहा है। झारखंड से पहले यह योजना मध्यप्रदेश, पंजाब में चल रही है।इस प्रोजेक्ट के तहत सप्ताह में पांच दिन कक्षाएं दोपहर एक बजे से लेकर तीन बजे तक चलेंगी। इसके लिए हर स्कूल में अलग से क्लासरूम की व्यवस्था की गई है। जहां कैमरे और माइक्रोफोन की सुविधा रहेगी। ताकि पढ़ाई के दौरान छात्र शिक्षकों से बातचीत भी कर सके और अपने संदेह को दूर कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here