झारखण्ड: राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज भवन के अभाव में शिक्षा से अछूता रहने वाले छात्रों को 62 लाख रुपए की योजना की सौगात दी. रांची के बेड़ो प्रखंड स्थित एस एस प्लस टू उच्च विद्यालय में 10 कमरा वाले भवन निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया .मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा ”अगर आपको जीवन में सफल होना है तो इसके लिए सफलता की भूख को खुद के अंदर पैदा करना होगा .नई शिक्षा नीति के आने के बाद से प्लस टू उच्च विद्यालयों में छात्रों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर गठबंधन वाली सरकार ने ये कदम उठाया है . क्लास रुम एजुकेशन छात्रों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है . बदलते हुए दौर में आज गांव के अंदर शिक्षित छात्रों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है . अब शिक्षा विशेष वर्ग तक सीमित नहीं रह गई , बल्कि शिक्षा हर वर्ग की जरूरत बन गई है ….. क्यूंकि पढ़ेगा झारखंड , तभी बढ़ेगा झारखंड.”




