सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0

सूत्रों ने रविवार को बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को हल्के बुखार के कारण यहां सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उनकी हालत स्थिर है।एक वरिष्ठ डॉक्टर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गांधी को शनिवार शाम मध्य दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।उन्होंने कहा, “उन्हें हल्का बुखार है, लेकिन वह ठीक हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है।”सूत्रों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।इससे पहले सोनिया गांधी 2023 में दो बार अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं. सांस में इंफेक्शन के इलाज के लिए उन्हें 12 जनवरी 2023 को दिल्ली के सर गंगाराम में भर्ती कराया गया था. 17 जनवरी 2023 को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. इसके अलावा मार्च में भी वे बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हुई थीं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here