कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी को नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें लेकर अस्पताल गई हैं। उनके मुताबिक, सोनिया गांधी रेस्पिरेटरी इंफेक्शन से जूझ रही हैं।डॉ. अजय स्वरूप, चेयरमैन (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट), सर गंगा राम हॉस्पिटल, दिल्ली ने कहा UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज हमारे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की निगरानी और इलाज के लिए उन्हें चेस्ट मेडिसिन विभाग में भर्ती कराया गया है।



