The soldier pleaded for help, the Chief Minister stopped and listened to the problem
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक बार फिर अपनी दरियादिली के लिए चर्चा का विषय बन गए हैं। दरअसल सोशल मिडिया पर सीएम का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक फौजी की शिकायत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डीसी को खुद कॉल कर तुरंत समाधान के आदेश दिए हैं।सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो उस समय का है जब मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट भवन में बैठक ख़त्म होने के बाद जा रहे थे। बाहर जाने के दौरान वेटिंग एरिया में एक फौजी मुख्यमंत्री के पास आकर उनको अपनी समस्या बताने लगते हैं। इस दौरान फौजी बताते हैं कि नामकुम के इलाके में उसकी जमीन पर अचानक 10-12 द्वारा कब्जा कर लिया गया है और वे कई कोशिशों के बाद भी वहां से जाने का नाम नहीं ले रहे। काफी मुस्किल अपनी ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपनी समस्या के समाधान हेतु आपके पास आया हूं।फिर क्या था हमारे दरियादिल मुख्यमंत्री एक पल गवाए बिना उसी क्षण रांची जिले के उपायुक्त को खुद फोन लगा कर फौजी की समस्या का समाधान हेतु आदेश जारी कर देते हैं। जिसे कि वीडियो में देखा जा सकता है कि मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से फौजी के आवेदन पर खड़े-खड़े झुककर कुछ लिखते दिखाई देते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री फौजी को आश्वस्त करते हैं कि आप इसी समय रांची की उपायुक्त (DC) के पास जाएं आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
The soldier pleaded for help, the Chief Minister stopped and listened to the problem
इसे भी पढ़े : जमशेदपुर: MGM कॉलेज परिसर में सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रस्ताव



