सुशांत सिंह राजपूत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने बीती रात कहा था कि मैंने कभी नहीं कहा है कि यह हत्या है या किसी एक को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। इसके साथ ही अंकिता लोखंडे ने रिया चक्रवर्ती पर भी सवाल उठाया। अब उनकी इस पोस्ट पर एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर ने उन्हें जवाब दिया है। शिबानी दांडेकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को टैग करते हुए लिखा कि इतनी नफरत किसी के अंदर नहीं भरी है, जितनी आपके अंदर है। शिबानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अंकिता लोखंडे को जवाब देते हुए लिखा, ‘पितृसत्ता की इस राजकुमारी ने स्पष्ट रूप से सुशांत के साथ अपने स्वयं के संबंधों के मुद्दों को कभी नहीं निपटाया। वह स्पष्ट रूप से लोकप्रियता चाहती हैं और इसे उन्होंने रिया को निशाना बनाने में अहम भूमिका निभाकर काफी हद तक हासिल भी किया है।
इस पितृसत्ता को समझने की बजाय अंकिता जैसी महिला भीड़ का हिस्सा बन गईं और उन्होंने अपना एजेंडा आगे बढ़ाने के लिए सदियों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अंकिता आपको यह बात स्वीकार करने की जरूरत है कि सुशांत रिया से प्रेम करते थे…” शिबानी दांडेकर ने आगे लिखा, “आपसे नफरत करने वालों को पत्र लिखने से पहले इस बात को समझ लें कि किसी के भी दिल में इतनी नफरत नहीं भरी है जितनी आपके अंदर।” ranjana pandey



