गुमला: कुर्सी संभालते ही रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए थाना प्रभारी

0
Chainpur police


गुमला के चैनपुर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को पदभार संभालने के 96 घंटे के भीतर ACB रांची ने 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने पूर्व प्रभारी के साथ मिलकर एक गरीब व्यक्ति से अवैध वसूली का दबाव बनाया था। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।जानकारी के मुताबिक वर्तमान थाना प्रभारी शैलेश कुमार और पूर्व प्रभारी अशोक कुमार ने पीड़ित जयपाल नायक से निजी मकान के लिए ईंट पकाने के एवज में अवैध वसूली का दबाव बनाया था. 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here