बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (shah rukh khan) ने बुधवार को क्रिकेटर ऋषभ पंत को उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान, एक यूजर ने अभिनेता से कहा , “कृपया ऋषभ पंत को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए शुभकामनाएं भेजें।” जिस पर उन्होंने (shah rukh khan) जवाब दिया, “इंशाअल्लाह वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। वह एक लड़ाकू और बहुत सख्त इंसान हैं।”
दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर अपने महंगे कार के रोड बैरियर से टकराने और उसमें आग लगने के बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज बाल-बाल बच गए। वह वर्तमान में देहरादून के मैक्स अस्पताल में अपनी चोटों का इलाज करवा रहे थे उसके बाद आगे के इलाज के लिए उन्हें एक एयर एंबुलेंस में मुंबई लाया गया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज सर्जरी और लिगामेंट टियर के लिए बाद की प्रक्रियाओं से गुजरेंगे और उनकी रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई मेडिकल टीम द्वारा निगरानी की जाएगी। बोर्ड ऋषभ की रिकवरी प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा और इस अवधि के दौरान उसे हर संभव सहायता प्रदान करेगा।



