कई सिलेंडर ब्लास्ट, प्रयागराज महाकुंभ मेला में लगी भीषण आग, सीएम योगी पहुंचे जायजा लेने

0
cm yogi

UP: रविवार को प्रयागराज महाकुंभ मेला क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज सेक्टर-19 कैंप में भीषण आग लगी गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच गई। ये भीषण आग प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में लगी। जानकारी के मुताबिक टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है और कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए हैं। आग ने कई टेंटों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कई टेंट जलकर खाक हो गए हैं। आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड भेजी गई जिसके बाद करीब एक घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। आग में 50 टेंट जल चुके हैं।अब सीएम योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here