गढ़वा में मुख्यमंत्री दाल भात योजना मे एक करोड़ रूपए के घोटाले का खुलासा

0

गढ़वा: गढ़वा में मुख्यमंत्री दाल भात योजना मे एक करोड़ रूपए के घोटाले का खुलासा हुआ है। रमना और रामकण्डा के मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र के संचालको ने खुलासा करते हुए बताया है कि कोरोना काल मे केंद्र मे अवैध रूप से घोटाला किया गया था। इस मामले को लेकर महिलाओं द्वारा डीसी शेखर जमुआर को जांच की मांग को लेकर आवेदन सौंपा है। शिकायत में कहा गया है कि जिले मे मुख्यमंत्री दाल भात योजना के सभी केन्द्रों पर राशन पहुंचाने की जिम्मेदारी पलामू जिले की कोमल देवी नाम की एक महिला को दी गई थी लेकिन अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक कई केंद्रों पर राशन नहीं पंहुचा है। डीसी ने कहा जल्द ही इसकी जांच करवाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here