झारखण्ड के राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने शपथ ग्रहण की। झारखण्ड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए।झारखण्ड के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के लिए संतोष कुमार गंगवार को आज सीएम हेमंत सोरेन ने शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा” संवैधानिक अभिभावक के रूप में राज्य को आपका मार्गदर्शन मिलता रहे, यही कामना करता हूं।झारखण्डवासियों की ओर से भी आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”




