रांची :सांसद संजय सेठ ने हेमंत सरकार से जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, साथ ही ठोस कानून बनाने को कहा है.सांसद संजय सेठ ने आज एक्स पर लिखा ”तीन बच्चों के पिता तस्लीम ने लव जिहाद कर झीमड़ी (सरायकेला) की बेटी का ब्रेन वाश किया। फिर उसका धर्म-परिवर्तन कर, नाम बदल कर बंगाल में निकाह कर लिया। मैं वर्षों से कह रहा हूं कि झारखंड में बेटियों की अस्मिता और खतरे में हैं। INDI सरकार की खामोशी ऐसे तत्वों का हौसला बढ़ाती है।कल बीडीओ ने मेरे निर्देश पर पीड़िता की मां से बात करवाई। मां ने स्पष्ट रूप से बताया कि मेरी बेटी को धमका के जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। उसके मन में इतना खौफ भरा गया है कि वो भारी दहशत में है। राज्य सरकार से अनुरोध है कि ऐसे तत्वों पर कठोर कार्रवाई करे, ठोस कानून बनाए।”
रांची विधायक सी पी सिंह ने लिखा ”सरायकेला, झारखंड की एक बेटी को तस्लीम नामक जिहादी ने पिस्तौल के दम पर अगवा कर जबरन धर्मांतरण और विवाह करवा दिया, वह भी तब, जब वह महज एक इंटरमीडिएट की छात्रा है, उसकी उम्र भी संदेह के घेरे में है। आरोपी पहले से तीन बच्चों का पिता है। मैं वर्षों से कह रहा हूं कि सुनियोजित तरीके से झारखंड की बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन झारखंड सरकार के तुष्टिकरण का रवैया ने इन्हें खुली छूट दे रखा है। झारखंड पुलिस तत्काल इस मामले में कठोर कार्रवाई करे और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीधी मांग है कि इस मामले में निजी हस्तक्षेप करें और दोषियों को ऐसा दंड दिलवाएं कि आने वाले समय में कोई झारखंड की बेटी की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत न करे। झारखंड को लव जिहाद का अखाड़ा नहीं बनने देंगे।”





