संजय सेठ: 72 विद्यालयों के बच्चों द्वारा 12000 से अधिक हस्तनिर्मित राखियां जवानों को भेजा जा रहा

0
sanjay seth

आज नई दिल्ली में 72 विद्यालयों के बच्चों ने 12000 से अधिक हस्तनिर्मित राखियां और प्रार्थना व भावना पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा। इन्हें देश के विभिन्न हिस्सों में तैनात सेना के जवानों को भेजा जा रहा है। इस दौरान बच्चों ने संजय सेठ को भी राखियां बांधी।संजय सेठ ने कहा पूर्व राज्यसभा सांसद, उत्तराखंड युद्ध स्मारक शौर्य स्थल के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार श्री तरुण विजय जी के नेतृत्व में राखी एकत्रीकरण का यह अभियान आयोजित हुआ है। ये सिर्फ राखियां नहीं है बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं हैं। हम सबकी प्रार्थनाएं हैं ताकि सेना के जवान अपने कर्तव्यों के प्रति और भी समर्पित रहें। देश की सुरक्षा करने वाले इन जवानों की रक्षा की प्रार्थना हम करते हैं। यह राखी और पत्र देशवासियों और सैनिकों के बीच गहरे संबंधों का प्रतीक है। कल रक्षाबंधन है। इस अवसर पर, हमारी सीमाओं की रक्षा करने वाले लाखों जवानों को ऐसा महसूस होना चाहिए कि वे परिवार के बीच हैं. इस अवसर पर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here