भारतीय टेनिस स्टार और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक की शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी.अब शादी के करीब 12 साल बाद उनके तलाक की ख़बरें मिडिया में चर्चा का मुद्दा बन गया है.सूत्रों की माने तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस आयशा उमर को उनके बीच आईं दूरियों का कारण बताया जा रहा है.कपल के तलाक की खबरों के बीच उनके बोल्ड फोटो शूट ती तस्वीरें फिर से वायरल हो रही हैं.सानिया ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, वे क्षण जिसमें मैं सबसे कठिन दिनों से गुजर रही हूं.


वहीं इधर सानिया और शोएब मलिक के बेटे इजहान का बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शोएब मलिक ने साझा की जिसमे दोनों अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं.यहाँ मलिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा-” जब आप पैदा हुए थे, तो हम और अधिक विनम्र हो गए थे और जीवन हमारे लिए कुछ खास था. हम एक साथ नहीं हो सकते हैं और हर रोज मिलते हैं लेकिन बाबा हमेशा आपके और आपकी मुस्कान के बारे में हर एक सेकंड सोचते रहते हैं. अल्लाह आपको वह सब कुछ दे जो आप इजहान के लिए मांगते हैं. बाबा और मामा आपको प्यार करते हैं.”इसी बीच शादी के 12 साल बाद सानिया और शोएब की तलाक की खबरें सुर्खियों में हैं.हालांकि शोएब और सानिया की ओर से अब तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.लेकिन सूत्रों के मुताबिक भारतीय टेनिस स्टार दुबई वाला घर छोड़ दिया है.



