पिता ने बार-बार मना किया पर बेटी ने एक न मानी, लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी पिता को डोनेट करेंगी अपनी किडनी

0

जहाँ आज के दौर में हमने देखा है कि वीडियो कॉल पर ही बीमार मां-बाप की खैरियत पूछ ली जाती है. लेकिन लालू प्रसाद की बेटी जो अपने पिता क़े लिए करने जा रही हैं वो हर संतान क़े बस कि बात नहीं है.आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की सिंगापुर में रहने वाली बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को नई जिंदगी देने क़े लिए अपनी किडनी अब पिता को देने का फैसला किया है.पिता ने बार-बार मना किया, पर बेटी जिद करती रही और आखिरकार वो अपनी किडनी अब पिता को देने जा रही है.74 वर्षीय लालू प्रसाद कई तरह के स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं.अपनी किडनी की परेशानी के इलाज के लिए हाल ही में वो सिंगापुर गए थे, पिछले महीने ही सिंगापुर से लौटे हैं. बता दें कि लालू यादव फिलहाल दिल्ली में हैं, और ज़मानत पर बाहर हैं.रोहिणी आचार्य अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here