रांची जिला में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत मई माह की सम्मान राशि 2500 रुपये लाभुकों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी गई है! प्रथम चरण में 3,25,051 लाभुकों को 81 करोड़ 26 लाख 27 हजार 500 रुपये का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। जिला प्रसाशन ने सूचना जारी की है कि जिन लाभुकों ने अभी तक अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग नहीं कराई है, वे जल्द से जल्द इसे पूरा करें ताकि योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य तेजी से चल रहा है। जिन लाभुकों का सत्यापन लंबित है, वे अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त करें और प्रक्रिया पूरी करें।
अंचलवार लाभुकों की संख्या
✅ अनगड़ा – 13588
✅ अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 13138
✅ बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 9917
✅ बेड़ो – 16242
✅ बुण्डू – 6724
✅ बुण्डू नगर पंचायत – 2720
✅ बुढ़मू – 14362
✅ चान्हो – 15998
✅ हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 16011
✅ ईटकी – 8381
✅ कांके – 26486
✅ कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 936
✅ खलारी – 7526
✅ लापुंग – 8548
✅ माण्डर – 19309
✅ नगड़ी – 14095
✅ नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 6545
✅ नामकुम – 14097
✅ नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 5933
✅ ओरमांझी – 14960
✅ राहे – 7773
✅ रातू – 14673
✅ सिल्ली – 16759
✅ सोनाहातू – 10687
✅ तमाड़ – 14654
✅ सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 24989




