नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखण्ड के महिलाओं की हस्तनिर्मित साड़ियां खींच रही लोगों का ध्यान,अब तक ₹40,000 से अधिक की बिक्री

0
handmade sarees

गोड्डा/ नइ दिल्ली : नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (IITF) 2026 में झारखंड के ‘पलाश पवेलियन’ में गोड्डा की अनीता देवी और उनके स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की हस्तनिर्मित मधुबनी सिल्क साड़ियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।IITF 2026 के हॉल – 1 स्थित पलाश पवेलियन में गोड्डा जिले की अनीता देवी की हस्तनिर्मित मधुबनी सिल्क साड़ियां और अन्य वस्त्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एकता आजीविका महिला मंडल से जुड़ी अनीता देवी एवं समूह की महिलाएं घर पर साड़ी, सूट, दुपट्टे और हैंडप्रिंटेड साड़ियां तैयार करती हैं। ₹5,000 से ₹7,000 तक कीमत वाली इन साड़ियों को मेले में खूब सराहना मिल रही है। मेले में अब तक ₹40,000 से अधिक की बिक्री हो चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here