राशन में सड़ा हुआ अनाज वितरण, मंत्री इरफान अंसारी ने त्वरित जाँच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश किए जारी

0
irfan ansari

पूर्वी सिंहभूम:मालय सेनापति एक्स पर लिखते हैं”पूर्वी सिंहभूम जिला में बहरागोड़ा प्रखंड के अंदर अधिकांश डीलरशिप के द्वारा राशन में सड़ा हुआ अनाज बांटना बेहद चिंताजनक है! यह सीधे-सीधे गरीबों के स्वास्थ्य और हक से खिलवाड़ है। संबंधित अधिकारियों से तत्काल इसकी जाँच की मांग करते हैं।”मामला जैसे ही मंत्री इरफ़ान अंसारी तक पहुंचा। मंत्री ने बिना कोई देरी किये संबंधित अधिकारियों को त्वरित जाँच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्री ने लिखा”सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड में कुछ डीलरों द्वारा सड़ा अनाज वितरित किए जाने की शिकायत अत्यंत गंभीर है।मैंने इस मामले को संज्ञान में लिया है और संबंधित अधिकारियों को त्वरित जाँच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।गरीबों के हक और स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं होगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here