लोगों की समस्याओं का निराकरण हेमंत सरकार की प्राथमिकता, बरहेट में लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु दिया निर्देश

0

लोगों की समस्याओं का निराकरण हेमंत सरकार की प्राथमिकता है। आज साहेबगंज भ्रमण के क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट में लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और उसके निराकरण का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने बरहेट स्थित पतना में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।नववर्ष के अवसर पर बरहेट स्थित पतना में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में झामुमो के कर्मठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें संबोधन किया। मुख्यमंत्री ने कहा जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सभी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here