केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एएसआई, हेड कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक साइट crpf.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया आज, 4 जनवरी को खुलेगी और 25 जनवरी, 2023 को बंद होगी।यह भर्ती अभियान संगठन में 1458 पदों को भरेगा। एडमिट कार्ड 15 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए चरणों का पालन कर सकते हैं।18 से 25 साल के युवा जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से 10 + 2 पैटर्न से बारहवीं पास की हो वे इन पद पर आवेदन करने के लिए योग्य हैं। जन्म 26 जनवरी 1998 से पहले या 25 जनवरी 2005 के बाद की जन्मतिथि वाले इस पर के लिए योग्य नहीं होंगे। हालाँकि आरक्षित श्रेणी के लिए सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) पद पर चयनित होने पर कैंडिडेट को पे लेवल 5 के हिसाब से महीने के 29,200 रुपये से लेकर 92,300 रुपये तक सैलरी मिलेगी. वहीं हेड कॉन्सटेबल (मिनिस्ट्रियल) पद पर सेलेक्ट होने पर लेवल 4 के हिसाब से 25,500 रुपये से लेकर 81,100 रुपये तक सैलरी मिल सकती है।
सीआरपीएफ भर्ती 2023: आवेदन कैसे करें
सीआरपीएफ की आधिकारिक साइट crpf.gov.in पर जाएं।
रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
अब होम पेज पर उपलब्ध सीआरपीएफ भर्ती एएसआई, हेड कांस्टेबल लिंक को दबाएं।
पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल होंगे।
केवल सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क ₹100/- है। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिकों और सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों से संबंधित उम्मीदवारों को छूट दी गई है।



