रांची :प्रेमी के साथ पत्नी ने मिलकर पति को रास्ते से हटाया

0
Ranchi police

रांची : दिनांक-19.05.25 के सुबह करीब 04:45 बजे रमेश उराँव के घर में घुस कर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रमेश उराँव की चाकू घोंप कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया, जिसकी ईलाज के दौरान रिम्स में मृत्यु हो गई। मामले में पुलिस द्वारा कई जिलो जैसे रामगढ़, हजारीबाग, चतरा एवं गया (बिहार) में छापामारी किया गया। मामले में मृतक की पत्नी तनु लकड़ा, अभियुक्त शाहिद अंसारी का मित्र सतीश कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया गया है। शाहीद ने बताया कि रमेश को उसकी पत्नी के साथ शाहिद के प्रेम प्रसंग की जानकारी होने के बाद से रमेश अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा था जिसके बाद दोनों ने मिलकर रमेश को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई और घटना को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here