रांची: चुनाभट्टा इलाके में भूगर्भ का जलस्तर नीचे जाने से पानी की कमी, पानी की समस्या के लिए कंट्रोल रूम किया गया स्थापित

0

झारखंड: रांची में हरमू के चुनाभट्टा इलाके में भूगर्भ का जलस्तर नीचे जाने से लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है।एक स्थानीय ने बताया, “नगर निगम को ध्यान देना चाहिए। लोग ऑटो आदि से दूर-दूर से पानी लाते हैं। टैंकर भी नियमित नहीं आता, हफ्ते में 1-2 दिन आता है।”रांची नगर निगम के नगर आयुक्त शशि रंजन ने बताया ”पूरे रांची में निगम के 300 से अधिक टैंकर जा रहे हैं। हमने कंट्रोल रूम स्थापित किया है जहां लोग पानी की समस्या के लिए कॉल करते हैं और उनकी समस्या का समाधान करते हैं। पानी की समस्या से लड़ने के लिए हम और टैंकर ले रहे हैं”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here