रांची : पैगंबर मोहम्मद पर निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा की ‘अपमानजनक टिप्पणी’ के विरोध में भीड़ ने जुमे की नमाज के बाद इकुरा मस्जिद से मार्च निकाला, जिसके बाद 10 जून, 2022 को रोड में हिंसक विरोध किया गया। इस पूरी हिंसा की जांच एनआइए और सीबीआई से कराने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है.बुधवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस मामले की सुनवाई हुई. इस दौरान डीजीपी और गृह सचिव भी कोर्ट में मौजूद रहे।अब झारखंड उच्च न्यायालय ने हिंसा के बाद शुरू की गई जांच की स्थिति की रिपोर्ट मांगी है।कोर्ट ने उन्हें पूरे मामले में अब तक हुई जांच की स्टेटस रिपोर्ट हलफनामे के जरिए कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है. कोर्ट अब इस जनहित याचिका पर 5 जुलाई को सुनवाई करेगा.



